फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्रा व युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक छात्रा व युवक की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भवानीपुर रामडीह निवासी हीरालाल की पुत्री संध्या (18) सोमवार को दोपहर बाद रामअवध स्मारक महाविद्यालय कसदहां से पढ़कर घर आ रही थी। बीए प्रथम वर्ष की यह छात्रा साइकिल से जैसे ही शुकुलबाजार बाईपास के निकट मुड़ी, तभी बसखारी की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे रौंद दिया, जिससे छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
उधर, अनिरुद्ध कुमार (21) पुत्र कांशीराम निवासी आलम अतही थाना मालीपुर शनिवार को अपनी नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने टांडा स्थित महादेवा घाट आया था। शाम को वह ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि बरियावन मार्ग पर पहुंचने पर अचानक एक मवेशी ट्रैक्टर के सामने आ गया। वह ट्रैक्टर से उतरकर मवेशी को हटाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना अंतर्गत गोशाईगंज निवासी प्रदीप (32) सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली बाजार के निकट पहुंचा, तभी उसे जीप ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
वहीं, आजमगढ़ जनपद के पवई थाना अंतर्गत मित्तूपुर निवासी बृजेश (28) पुत्र गिरधारी रविवार देर शाम अपने रिश्तेदार जलालपुर थाना अंतर्गत नवानगर निवासी अजय (35) के साथ बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।
सम्मनपुर थाना अंतर्गत यहिया कमालपुर गांव निवासी रामसुरेश (18) देर शाम सम्मनपुर से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर गांव निवासी गुरुचरन (65) पुत्र गंगाराम सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें