फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीमाओं पर रही सख्ती, पैदल जाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को जिले की सीमाओं पर पुलिस ने सख्ती बरती। अयोध्या की तरफ कोई भी वाहन या व्यक्ति नहीं जाने पाया। पैदल भी आगे बढ़ने से पुलिस ने रोक दिया। सभी बैरियर पर सुरक्षा प्रबंधों का एसपी डॉ. कौस्तुभ ने एक बार फिर से निरीक्षण किया। बैरियर पर जो भी लोग अयोध्या की तरफ पैदल जाने वाले मिले उन्हें नजदीकी स्कूल में रोककर प्रशासन ने भोजन का भी प्रबंध किया।
विज्ञापन

अयोध्या में होने वाले समारोह को लेकर जिले में सोमवार को हाई अलर्ट रहा। भीटी, अहिरौली, इब्राहिमपुर व अलीगंज थाना क्षेत्रों में अयोध्या जनपद की सीमा पर बने बैरियर पर पुलिस की सख्ती सोमवार सुबह से ही बढ़ी रही। पुलिस कर्मियों की जो ड्यूटी पहले 12-12 घंटे की थी उसे रविवार से ही आठ-आठ घंटे में बदल दिया गया था। अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग पर यादवनगर के निकट अहिरौली थाने के दरोगा जितेंद्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल यात्रियों को भी आगे नहीं बढ़ने दिया।
कार व अन्य वाहन यहां पहुंचे तो उन्हें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ मोड़ा गया। यही हाल अन्य बैरियर पर भी रहा। यादवनगर बैरियर पर दूरदराज के क्षेत्रों से पैदल चलकर पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने से पुलिस ने रोक दिया। उन्हें बगल स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में ठहराया गया। वहां उनके भोजन का भी प्रबंध प्रशासन की तरफ से हुआ। सेवागंज बैरियर के निकट भी एक विद्यालय में लोगों के रोकने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें