फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विस्तारीकरण में सख्ती चार मकान जमींदोज

Sun, 12 Oct 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मि अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान मौजूद अ​​धिकारी।
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी टांडा स्टेज-दो विस्तारीकरण परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया रविवार को प्रशासनिक निगरानी में आगे बढ़ी। इस दौरान हासिमपुर और हुसैनपुर सुधाना गांवों में चार मकानों को प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त कराया। हासिमपुर गांव में कमलेश और घिराऊ, जबकि हुसैनपुर सुधाना में फुरकान और फैयाज के मकान गिराए गए। यह कार्रवाई एनटीपीसी प्रबंधन एवं राजस्व विभाग की देखरेख में संपन्न हुई। प्रशासन ने पूर्व में ग्राम सलाहपुर रजौर, हासिमपुर और हुसैनपुर सुधाना के प्रभावित किसानों को नोटिस जारी कर मकान व अन्य संरचनाएं स्वयं हटाने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समयसीमा में कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अपने घर खाली कर दिए, जबकि कुछ ने ऐसा नहीं किया। ऐसे में शेष मकानों को रविवार को नियमानुसार गिरा दिया गया।
विज्ञापन

कार्यवाही के दौरान एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, एसडीएम अरविंद गुप्ता, सीओ शुभम कुमार व भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। एनटीपीसी टांडा के जनसंपर्क अधिकारी वरुण सोनी ने बताया कि अधिग्रहित भूमि का मुआवजा पहले ही संबंधित किसानों के नाम पर जमा करा दिया गया है। किसान एसएलओ कार्यालय अथवा तहसील कार्यालय से संपर्क कर अपना भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें