फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लेखपालों की हड़ताल से गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। एक तरफ लेखपाल खुद के पीड़ित होने का दावा करते रहे। साथ में मांगे न माने जाने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी भी देते रहे। वहीं, यहां विभिन्न कामों से आने वाले आम लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। लोगों को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस में लंबित शिकायतों का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन से लेखपाल हड़ताल पर हैं। इससे तहसील के कई काम ठप पड़े हैं। आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र के लिए लोग भटकने को मजबूर हैं। गुरुवार को आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र के लिए पहुंचे बेवाना के राहुल, अकबरपुर की सुनीता व शहजादपुर के दिलशेर ने कहा कि वह बीते एक सप्ताह से तहसील का चक्कर लगा रहा है, लेकिन लेखपाल की रिपोर्ट न लगने के चलते प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा है। लेखपालों की हड़ताल को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। इसके अलावा खतौनी की नकल भी नहीं निकल पा रही है। संपूर्ण समाधान दिवस व संपूर्ण थाना दिवस में लंबित समस्याओं का निस्तारण भी लेखपालों की हड़ताल के चलते नहीं हो पा रहा है। इससे नागरिकों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, गुरुवार को भी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल हड़ताल पर डटे रहे। अकबरपुर तहसील में हड़ताली लेखपालों को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष अमजद अली ने कहा कि मांगों को जायज बताया। चेतावनी दी गई कि जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान इस दौरान उमापति उपाध्याय, रामजीत, कुलदीप, गरिमा, अतुल, अमित, सत्यम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें