फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर शुरु की तीन दिनी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार से लेखपालों ने जिले की सभी तहसीस मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार के साथ तीन दिवसीय धरना शुरू किया। पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसगति दूर किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुरू किए गए धरने में कहा गया कि यदि उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो 13 से 15 दिसंबर तक कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील परिसर में शुरू हुए धरने में तहसील अध्यक्ष अमजद अली ने कहा कि वेतन विसंगति दूर किए जाने व पुरानी पेंशन बहाली की की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। बीते दिनों जब इसे लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था, तो आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। अब तक इसे लेकर कोई प्रक्रिया नहीं शुरू की गई। इससे लेखपालों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
लेखपाल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वह्न पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, इसके बावजूद उनकी समस्याओं का निस्तारण करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति किए जाने व अतिरिक्त कार्य न लिए जाने की मांग की तरफ भी जिम्मेदार लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है। चेतावनी दी गई कि अभी तो 12 दिसंबर तक तहसील परिसर में धरना दिया जाएगा। यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो 13 से 15 तक कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि मांग को पूरा नहीं किया गया, तो लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रमाकांत वर्मा, रामशेष वर्मा, उमापति उपाध्याय, रामजीत वर्मा, कुलदीप, गरिमा चौधरी, रामचरन दुबे, रामनरायन गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर मंगलवार को तहसील के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया। तहसील अध्यक्ष मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए हक की आवाज बुलंद की। कहा कि सरकार सिर्फ उन पर काम का दबाव बना रही है। उनके हितों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। जिलालाध्यक्ष राम चरन दूबे ने कहा कि संगठन लेखपालों के हितों को लेकर लगातार आन्दोलित है। इसके बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही है। एसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति, बाइक भत्ता व पदोन्नति आदि मांग अविलंब पूरी की जाए। इस मौके पर राजेश वर्मा, सुरेश कुमार यादव, रविसेन उपाध्याय, भगवानदीन व रामसूरत वर्मा आदि मौजूद रहे।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील इकाई अध्यक्ष जयकरन पाल के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर लेखपालों ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। धरने में उपाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, अमित यादव, राशिद अख्तर, सुनील वर्मा, रामजीत, गुलनाज बानो, सोनम व रामनरायण आदि मौजूद रहे। आलापुर व टांडा तहसील मुख्यालयों पर भी धरना देकर लेखपालों ने अपनी आवाज उठायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें