फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल से क्रय केन्द्रों पर ठप हुई धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विपणन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल तथा बोरों की कमी के चलते क्रय केंद्रों से किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों की शिकायत के बावजूद अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि आढ़तियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह सब किया जा रहा है। क्रय केंद्रों की हकीकत का जायजा लेने को अमर उजाला टीम कई केंद्रों पर पहुंची। कहीं प्रभारियों की हड़ताल के चलते खरीद कार्य बंद मिला तो कहीं बोरे के अभाव में खरीद कार्य ठप मिला।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रांतीय आह्वान पर विपणन विभाग के क्रय केंद्र प्रभारी इन दिनों हड़ताल पर हैं। इससे किसानों को धान बिक्री करने में काफी मुश्किल हो रही है। बोरों की कमी भी खरीद में बाधक बन रही है। किसानों की शिकायत पर बीते दिन अमर उजाला टीम ने कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जहां धान खरीद कार्य ठप मिला।
धान क्रय केंद्र श्यामपुर अलऊपुर बंद मिला। वहां पहुंचे कुछ किसानों से बात की गई तो पता चला कि इस केंद्र पर खरीद कार्य हड़ताल के बीच करीब एक सप्ताह से बोरे के अभाव में भी ठप है। प्रभारी फूलचंद यादव ने बताया कि विभाग को बोरा उपलब्ध कराने के लिए सूचना दी गई है। बोरा मिलते ही खरीद सुचारु रूप से की जाएगी। कुछ ऐसा ही हाल क्रय केंद्र देवरिया पंडित पर भी मिला। सचिव संतराम यादव के मुताबिक सूचना विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति राजेपुर भी बंद मिली। प्रभारी के नंबर पर फोन किया गया तो बात नहीं हो सकी। उनका फोन कोई दूसरा उठा रहा था। निरीक्षण के दौरान मिले किसान सुरेंद्र कुमार, मोहन व अमरजीत आदि ने मौजूदा हालात को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि खरीद शुरू होने के पहले प्रशासन तमाम दावे करता है लेकिन जब खरीद शुरू होती है तो सारी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। शासन-प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था दुरुस्त करानी चाहिए।
एसडीएम आलापुर भरतलाल सरोज ने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। जल्द ही एक बार फिर से औचक निरीक्षण होगा। कहीं लापरवाही या मनमानी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें