फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न होने से मेलार्थियों को रही मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न होने से गोविंद साहब मेले में पहुंचने से पहले श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच 233 के बन जाने के बाद दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को वाहन चालक न्यौरी बाजार से 500 मीटर पहले ओवरब्रिज पर ही उतार देते हैं। इसके बाद श्रद्धालुओं को पैदल न्यौरी बाजार तक आना पड़ता है। यहां से टैक्सी आदि के माध्यम से श्रद्धालु गोविंद साहब धाम पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि गोविंद साहब धाम में गोविंद दशमी के स्नान के साथ माह भर चलने वाले मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले में न सिर्फ अंबेडकरनगर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, बल्कि पास पड़ोस जिले के भी मेलार्थी पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग बन जाने के चलते अब यात्री बस न्यौरी बाजार में न आकर बाजार से करीब 500 मीटर पहले ही एनएच पर न्यौरी के पास बने ओवरब्रिज पर ही उतार देते हैं।
मेलार्थियों को बस पकड़नी होती है तो उन्हें न्यौरी बाजार से पैदल ओवरव्रिज पहुंचना पड़ रहा है। दिन में यात्रियों को आवागमन में मुश्किल नहीं होती, लेकिन रात के समय मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न होने से काफी दिक्कत हो रही है। रात के समय सड़क पर अंधेरा होने के चलते असुरक्षा का माहौल रहता है।
विज्ञापन

एनएच मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगी हैं, लेकिन अभी चालू नहीं किया गया है। गोविंद साहब मेले को देखते हुए जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गुप्त ने प्रशासन से मार्ग प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें