फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राष्ट्रीय एकता पदयात्रा की तय हुई रणनीति

Sun, 02 Nov 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
भाजपा नगर कार्यालय टांडा में विधानसभा क्षेत्र की बैठक के दौरान उप​स्थित कार्यकर्ता
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। भाजपा नगर कार्यालय टांडा में विधानसभा क्षेत्र की बैठक रविवार को हुई। 13 नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता पदयात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। पदयात्रा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे चिंतौरा चौराहे से होगा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनीता कमल ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार अनुशासन और एकजुटता है। बसखारी ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि यह यात्रा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें