फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला निर्माण के विवाद में चले लाठी डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र भीटी की ग्राम पंचायत मदारभारी के मजरा खमपुर में रविवार को गोशाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों से चले लाठी-डंडे में कुल पांच लोगों को गंभीर चोटें आयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक महिला की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जाती है।
विज्ञापन

मदारभारी ग्राम पंचायत के खमपुर मजरा निवासी सुरेंद्र कुमार व काशीराम के बीच एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष संबंधित भूमि को अपनी बताकर उस पर गोशाला का निर्माण कराना चाहता है जबकि दूसरा पक्ष अपनी भूमि बताकर निर्माण कराने से रोक रहा था। बताया जाता है कि काशीराम पक्ष संबंधित भूमि पर निर्माण करना चाहत रहे थे और सुरेंद्र पक्ष इसका विरोध कर रहा था।
कहासुनी व गालीगलौज के बीच दोनों पक्ष लाठी-डंडा लेकर एकदूसरे पर हमलावर हो गए। चीखपुकार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, एक पक्ष से सुरेंद्र (42) व उनकी पत्नी फूलपत्ती घायल हो गईं जबकि दूसरे पक्ष से यशोदा (26) पत्नी अनिल, अनिल (28) पुत्र काशीराम व काशीराम (57) पुत्र रघुराज बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर भीटी पुलिस गांव पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तहरीर मिली है, मामले में छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें