फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जमीन विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

Wed, 25 Jun 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के अफजलपुर (ताजनपुर) में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में लाठी-डंडे चले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

राजकुमार वर्मा ने शिकायती पत्र में बताया कि दोपहर करीब एक बजे गांव के पट्टीदार बृजेश वर्मा, अनिल वर्मा, प्रदीप वर्मा और सचिन वर्मा खेत में जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर चारों ने राजकुमार, उसकी पत्नी गीता और बहन संगीता को लाठी-डंडों से पीटा। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं, अनिल वर्मा ने आरोप लगाया कि लगभग 1:30 बजे राजकुमार वर्मा, उसके पुत्र प्रिंस और छोटू, पत्नी रीता व चार अज्ञात लोग विवादित जमीन पर पहुंचकर पहले गाली-गलौज करने लगे, फिर लाठी, लोहे की रॉड और कुदाल से हमला कर दिया। हमले में अनिल व ब्रजेश को चोटें आईं। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें