फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निर्माण स्थल से सरिया, उपकरण और कार गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बाईपास निर्माण कार्य स्थल से बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी हो गई है। इसमें करीब 15 टन सरिया, निर्माण में इस्तेमाल होने वाले औजार और एक मारुति स्विफ्ट कार शामिल है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के घुरहूपुर देवकली निवासी राहुल तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया। उन्होंने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करते हैं। उनकी फर्म तिवारी कंस्ट्रक्शन एमकेसी से पेटी पर काम कर रही है। गोविंद गणेश (अटिका) बाईपास अकबरपुर में हाईवे बाईपास का निर्माण चल रहा है। राहुल अपने साझेदार अर्जुन यादव के साथ यह काम कर रहे हैं। कार्यस्थल का काम देखने के लिए विशाल पांडेय और कुशल शुक्ला को लगाया गया था। विशाल जौनपुर के कसेरवा निवासी हैं और कुशल उनके बुआ के लड़के हैं। आरोप है कि 25 मार्च 2026 की रात से ये दोनों लोग सामग्री लेकर भाग गए। उनकी तलाश करने के बाद भी कहीं कुछ पता नहीं चला।
बताया कि गायब हुई सभी वस्तुओं की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त, साझेदार अर्जुन यादव के नाम पंजीकृत एक मारुति स्विफ्ट कार भी गायब है। सीओ नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गाड़ी की लोकेशन पता लगवाई जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें