फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल हुआ संपन्न

Tue, 23 Dec 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर स्थित एकलव्य स्टेडियम में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी और सीनियर पुरुष जूडो प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। सब जूनियर बालिका हॉकी वर्ग में श्रेया, अरुणिमा, अंशिका, मधुलिका, अनुष्का, फिरदौस फातिमा, शहनाज बानो और कहकशा को चयनित किया गया। वहीं, बालक वर्ग में आजाद राजभर, विनोद, अभय वर्मा, शिवा, सौरभ, अतुल, शिवम, अर्जुन, अंकुर, साबिर, हर्ष और सत्यम का चयन हुआ। सीनियर पुरुष जूडो प्रतियोगिता के लिए देवांश यादव, उत्कर्ष कुमार, प्रांजल यादव, सलमान और विशाल को टीम में शामिल किया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि चयनित खिलाड़ी बुधवार को अयोध्या में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता सात से 12 जनवरी 2026 तक मेरठ में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें