फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 68.40 लाख में हुई स्टैंड की नीलामी

Thu, 22 Jun 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा में बुधवार को नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह व ईओ डॉ. आशीष कुमार सिंह की देखरेख में 68 लाख 40 हजार में टैक्सी स्टैंड की नीलामी हुई। गत वर्ष के सापेक्ष इस बार 3 लाख 66 हजार रुपये अधिक बोली लगी। इसके साथ ही स्टैंड शुल्क वसूली का जिम्मा रमाकांत पांडेय को सौंपा गया।
विज्ञापन

नीलामी प्रक्रिया में कुल पांच सगीर अहमद, इंद्रभान सिंह, अशोक कुमार सिंह, रमाकांत पाण्डेय व वीरेंद्र कुमार शामिल हुए। जमानत राशि जमा करने के बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई। 64 लाख 74 हजार से बोली शुरू हुई। काफी देर तक ठेकेदारों के बीच आगे बढ़ने की होड़ लगी रही। अंतिम बोली रमाकांत पाण्डेय की 68 लाख 40 हजार रुपये की रही। इस मौके प चेयरमैन शबाना नाज, सरदेंदु सिंह, राकेश कुमार गौरव, सलमान खान, रामबाबू, अरशद जमाल आदि मौजूद रहे। नीलामी प्रक्रिया के दौरान पुलिस टीम भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें