फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किसानों को एक क्लिक पर मिलेगी हर जानकारी

Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की प्रेसवार्ता, बोले, कृषि निर्यात 19 फीसदी बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। प्रदेश में किसानों की सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं। असर यह है कि प्रदेश के कृषि क्षेत्र में निर्यात में 19 फीसद का उछाल आया है। आने वाले दिनों में तैयारी यह है कि एक क्लिक पर किसानों को फसल से लेकर उत्पादन व अन्य रिकाॅर्ड की जानकारी फौरन मिल जाए। यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को न्यू सर्किट हाउस में दी। प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में मंंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर किसानों का भला तय कर रही हैं।
किसानों की आय बढ़ाने में प्रत्येक वर्ष दी जाने वाली पीएम सम्मान निधि के तहत छह हजार रुपये की रकम काफी कारगर साबित हो रही है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब सिर्फ योजना ही नहीं बन रही फंड का भी प्रबंध हो रहा है। लोगों के जीवन में इससे काफी बदलाव आ रहे हैं। औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही इस बात पर जोर है कि उत्पाद की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो। उन्होंने दावा किया कि अब रक्षा के बड़े उपकरण देश में ही बनने लगे हैं। वर्ष 2014 से पहले मोबाइल बनाने के इक्का-दुक्का कारखाने थे। अब इनकी संख्या 132 है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि पहले बॉर्डर विलेज को आखिरी गांव माना जाता था लेकिन अब उसे पहला गांव करार देते हुए तेजी से सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। हमने सिर्फ गरीबों के खाते ही नहीं खोले बल्कि उनमें अलग-अलग योजनाओं के पैसे भी भेजे। मंत्री ने कहा कि एग्रीस्टैक परियोजना के तहत किसानों को लोन से लेकर कई अन्य तरह के लाभ आसानी से मिलेंगे। सेटेलाइट के जरिए यह पूरी व्यवस्था बनाई जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, लोकसभा प्रवास प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, संयोजक अवधेश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिलामंत्री विनय पांडेय, मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय व बजरंगी पाठक आदि मौजूद रहे।
फोटो खिंचाने तक है विपक्षी एकता
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक का मतलब सिर्फ फोटो खिंचाने तक है। मोटे अनाज को सब्सिडी न दिए जाने के सवाल पर कहा कि यह कम लागत में तैयार होता है। इसके लिए सब्सिडी से ज्यादा सम्मान व समुचित स्थान दिलाने की जरूरत है।
विज्ञापन

कई कार्यक्रमों में की भागीदारी
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र पांती पहुंचकर एमएलसी हरिओम पांडेय, नरेेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेेंद्र सिंह आदि की मौजूदगी में आरकेवीआई योजना के तहत कई कार्यों का लोकार्पण किया। इससे पहले मंत्री बसखारी पहुंचे जहां अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्त ने उनका स्वागत पीतल की गदा व अंगवस्त्र देकर किया। वरिष्ठ नेता रुद्रप्रसाद उपाध्याय के संचालन में हुए कार्यक्रम में मंत्री ने सभासदों व चेयरमैन से विकास में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें