अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर एकलव्य स्टेडियम अकबरपुर में अंडर 14 बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्टेडियम ए ने बी 2-0 टीम को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
पहला मैच में स्टेडियम ए ने हिंद हॉकी क्लब को 4-1 व यूपीएस अफजलपुर ने भानमती को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरा मैच में यूपीएस अफजलपुर ने स्टार हॉकी क्लब को 1-0 व चौथे मैच में स्टेडियम बी ने 5-2 से रजत पब्लिक स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद हुए पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ए ने यूपीएस अफजलपुर 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम बी ने अफजलपुर को 4-2 से करारी शिकस्त दी।
प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से मोहम्मद मलिक, कृष्णा, सौरम, शिवा, सहरान, जाहिद, अंकुर रहे हैं। एमएलसी डाॅ. हरिओम पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हाॅकी प्रशिक्षक अदनान अहमद, अनमोल जयसवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ और सभी खिलाड़ियों व अधिकारियों ने फिट इंडिया की शपथ ली।
इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य, जिला ओलंपिक सचिव हनुमान प्रताप सिंह, सौरभ पांडेय, मृत्युंजय सिंह, अमित चौरसिया, शिल्पी गौतम, सुमेधा यादव, अमित तिवारी व अन्य मौजूद रहे।
37. एकलव्य स्टेडियम अकबरपुर में हॉकी खेलते खिलाड़ी।-खेल विभाग