9.शिवबाबा धाम में शुक्रवार को पूजन-अर्चन करने पहुंचे श्रद्धालु।संवाद
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। शिवबाबा धाम में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक मेले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। पूजा-अर्चना, जलाभिषेक सहित अनेक पारंपरिक अनुष्ठान विधिपूर्वक संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को पुष्प, बेलपत्र, धतूरा और महादेव के प्रिय वस्त्र अर्पित किए। वहीं, कई भक्तों ने संकल्पों की पूर्ति पर भोग स्वरूप पूड़ी-हलवा समर्पित कर शिवबाबा की कृपा के प्रति आभार जताया।