फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सेंट पीटर्स स्कूल की क्रिकेट टीम ने जेआरएस को हराया

Sun, 15 Feb 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सेंट पीटर्स स्कूल की क्रिकेट टीम ने जेआर एस क्रिकेट टीम को एक रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से मात दी।
विज्ञापन

यह मैच जेआरएस क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड अकबरपुर में शनिवार को खेला गया, जहां सेंट पीटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का साहसिक फैसला लिया, जो टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ।
सेंट पीटर्स के गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को अपने घरेलू मैदान पर टिकने का कोई मौका नहीं दिया। आरव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पांच ओवरों में मात्र आठ रन देकर चार विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें बेस्ट बॉलर और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशाग्र त्रिपाठी, उत्कर्ष, प्रणव पांडेय, मोनिश और संस्कार ने भी गेंदबाजी कर मेजबान टीम को 25 ओवरों में मात्र 116 रनों पर समेट दिया। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट पीटर्स की टीम ने 20.1 ओवरों में छह विकेट खोकर जीत हासिल की। तरन्य सिंह ने 59 गेंदों पर 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें