फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रतीक्षा ने लंबी कूद में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 15 Feb 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। सुल्तानपुर में आयोजित मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खरुवैयां, जहांगीरगंज की कक्षा पांच की छात्रा प्रतीक्षा निषाद ने स्वर्ण पदक जीता है। लंबी कूद में छात्रा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के डॉ. बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने छात्रा की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की है। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। ऐसे में, प्रतीक्षा निषाद ने अपने आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के बल पर लंबी कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय की ओर से छात्रा को शनिवार को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें