फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चुनाव ड्यूटी पर आए एसएसबी जवान की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद अन्य जवान। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चुनाव ड्यूटी में आए आंध्रप्रदेश निवासी एसएसबी के जवान का बृहस्पतिवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों की टीम से शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया।
विज्ञापन

कटेहरी उपचुनाव को लेकर एसएसबी की बलरामपुर स्थित 50वीं बटालियन इन दिनों अकबरपुर नगर के राम समुझ सुरसती पीजी कॉलेज में ठहरी हुई है। इसी में शामिल एक जवान आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम जनपद अंतर्गत किल्लली वानी पालेम निवासी बंडारू चंद्र नायडू (31) ने बृहस्पतिवार सुबह का भोजन किया, इसके बाद आराम करने चले गए। सुबह 10:30 बजे करीब जब उन्हें रूट मार्च की ड्यूटी के लिए पुकारा जाने लगा तो वह अपनी चारपाई से नहीं उठे।
साथी सिपाही उनके पास गए तो उसे बेसुध देख चौंक गए। आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि हृदयगति रुकने से उनकी मौत हुई है। जानकारी होने पर सीओ सिटी देवेंद्र कुमार, कोतवाल बीपी सिंह, डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ.कौस्तुभ, सीडीओ आनंद शुक्ल व सीएमओ डॉ. राजकुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमाॅर्टम किया। इसके बाद शव एसएसबी के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। पार्थिव शरीर को लेकर एसएसबी के जवान शुक्रवार भोर में लखनऊ जाएंगे। वहां से हवाई मार्ग के जरिए शव को विशाखापट्टनम ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें