फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

Tue, 25 Feb 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा के नेहरूनगर में निकली कलश यात्रा में शामिल भक्त।
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा के नेहरूनगर में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। राधेश्याम शास्त्री महाराज के नेतृत्व में पूरे टांडा कस्बे में बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रवाचक राधेश्याम शास्त्री जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य बुराई को त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। इस कथा का जो कोई भी श्रवण कर लेता है तो वह पापों से मुक्ति पा लेता है। अभिमन्यु के बेटे राजा परीक्षित ने इस कथा को सुना था, जिसके प्रभाव से उनके अंदर तक्षक नामक नाग के काटने से होने वाली मृत्यु का भय दूर हुआ और उन्होंने मोक्ष को प्राप्त किया था। प्रवाचक ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य की चर्चा करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य और दिशा को दर्शाती है। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जन्मों के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का आध्यात्मिक विकास होता है। इस दौरान शंकर गुप्ता, कुसुमलता, मदनलाल कसौधन, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार, विनीता,अमिता गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें