फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: करंट से झुलसे युवक की मौत

Tue, 25 Feb 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के अजनापारा गांव के भीम सिंह यादव (32) गाजियाबाद में निजी संस्थान में काम करते थे। वह रविवार को गांव निवासी अपने मित्र की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शाम को घर में कपड़े प्रेस करने के लिए जैसे ही बोर्ड में प्लग लगाया, उसी समय करंट की चपेट में आकर वह झुलस गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी नगपुर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इलाज के दौरान भीम सिंह की मौत हो गई। भाई संतलाल ने बताया कि मृतक का चार वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। तीन वर्ष का एक बेटा आर्यन है। पति की अचानक मौत की खबर सुनकर पत्नी गंगा यादव बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें