फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में खूब लगे महादेव के जयकारे

Mon, 10 Jul 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
भगवान शंकर - फोटो : symbolic
विज्ञापन
खराब मौसम के बावजूद सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजन-अर्चना की। पूरे दिन जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का दौर चलता रहा। चारों ओर हर-हर महादेव व बम भोले के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में कांवरियों ने भी जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार को अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालय श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। सुबह से हो रही मूसलधार बारिश के बावजूद शिवभक्तों का रेला निकटवर्ती शिवालयों में पहुंचता रहा। हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व विशेष पूजन-अर्चन किया। युवक हों या फिर युवतियां, पुरुष हों या फिर महिलाएं, सभी भक्तिमय गीतों पर झूम रहे थे।

यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। झमाझम बारिश आस्था के आगे बौनी साबित हुई। सावन का पहला दिन होने के चलते जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवरिये तो नहीं निकले लेकिन आने वाले दिनों में इनकी संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। सोमवार को शहरी व नगरीय क्षेत्रों में तो नहीं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इक्का-दुक्का कांवरियों ने शिवमंदिरों में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

 
उधर, सावन के पहले दिन सोमवार को शिवालयों में पूजन-अर्चन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। डीएम अखिलेश सिंह व एसपी सुधीर सिंह ने सोमवार को अकबरपुर व टांडा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीएम ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस पवित्र माह में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को किसी प्रकार की दिक्कत हो। एसपी ने कहा कि किसी को भी गड़बड़ी करने की छूट नहीं दी जाएगी। सोमवार दोपहर बाद डीएम, एसपी व एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने जिला मुख्यालय के शहजादपुर स्थित शिवालय पहुंचकर माथा टेका।

साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके  अलावा जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्रों में भी सोमवार को होने वाले विशेष पूजन-अर्चन को देखते हुए शिवालयों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें