फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकवरी के लिए 19 के बाद से चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पात्र न होने के बाद भी राशन कार्ड बनवा कर गरीबों के हिस्से का राशन अनाज हड़पने वालों पर शिकंजा कसने की कवायद तेज हो गयी है। ऐसे अपात्र कार्डधारकों को स्वत: ही अपना राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए दी गयी मोहलत खत्म होने के बाद 19 मई से रिकवरी के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसमें डिफाल्टर पाए जाने वाले कार्डधारकों से शासन स्तर पर तय दरों पर अनाज उठान की रिकवरी के खिलाफ के साथ ही एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई भी तय होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में जारी निर्देश में कहा गया है कि ऐसे अपात्र कार्डधारक पूर्ति निरीक्षक कार्यालय अथवा तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना राशन कार्ड तय मियाद तक जमा करा सकते हैं। तय मियाद के बाद 19 मई से शुरू होने वाले जांच अभियान में अपात्र पाए जाने पर डिफाल्टरों से शासन द्वारा निर्धारित रेट पर रिकवरी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गुरुवार को डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी ने सभी एसडीएम को पत्र भेजकर एक सप्ताह के अंदर ऐसे राशनकार्डधारकों के राशनकार्ड को समर्पित कराने को कहा गया है।
इसके लिए सभी कोटेदारों को अपने अपने क्षेत्र में डुग्गी पिटवाकर कार्डधारकों को जानकारी देना भी जरूरी होगा। तय समयावधि में अपना राशन कार्ड सरेंडर करने वालों को रिकवरी कार्रवाई से पूरी तरह राहत मिलेगी। निर्धारित मियाद बाद शुरू होने वाली जांच में मिलने वाले अपात्र कार्डधारियों द्वारा की गयी अनाज उठान की राशि का आंकलन बाजार दर पर करके इसकी रिकवरी शुरू होगी।
विज्ञापन

रिकवरी के साथ ही वैधानिक कार्रवाई भी
जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अपात्र कार्डधारकों को रिकवरी की कार्रवाई से बचने के लिए अपना राशन कार्ड सौंपने के लिए 15 मई तक की मोहलत दी गयी है। इसके बाद 19 मई से संचालित होने वाले सर्वे सत्यापन अभियान में ऐसे डिफाल्टर कार्डधारी पाए जाने पर उनके खिलाफ रिकवरी के साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत वैधानिक कार्रवाई भी तय होगी। कार्डधारियों से यह रिकवरी शासन स्तर से तय दर पर होगी। इसके तहत चावल उठान के एवज में 32 रुपया प्रति किग्रा, गेहूं के लिए 24 रुपया प्रति किग्रा. के साथ ही तेल, चना व नमक इत्यादि की रिकवरी मौजूदा बाजार दर पर होगी।
अब तक 1506 ने सरेंडर किया राशन कार्ड
आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की माने तो कार्रवाई से बचने के लिए अपात्र कार्डधारकों ने जोड़ तोड़ के सहारे बनवाया अपना राशनकार्ड भी सरेंडर करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी गति काफी धीमी है। जिले में अब तक 1506 अपात्र कार्डधारकों ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने राशन कार्ड स्वत: ही समर्पित किए हैं। इसमें अकबरपुर तहसील क्षेत्र के 300, टांडा में 365, भीटी में 140, आलापुर में 150 व जलालपुर में 550 कार्डधारी शामिल हैं।
भूमिहीनों का बनेगा राशनकार्ड
भूमिहीनों व बगैर आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उनका भी राशनकार्ड बनेगा ताकि उन्हें भी सस्ते दर पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा। शासन के निर्देश पर अब भूमिहीन और बेघर भी राशन कार्ड बनवाने की पात्रता में शामिल होंगे। ताकि संबंधित कोटे से सस्ती दर पर राशन अनाज पा सके। इनके अलावा थर्ड जेंडर का भी अब राशनकार्ड बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें