फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन सचिवों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 19 Sep 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत गेटवे पोर्टल से अनिवार्य भुगतान व्यवस्था की अनदेखी करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। अगस्त में गेटवे पोर्टल के स्थान पर अन्य माध्यमों से किए गए भुगतान की पुष्टि होने पर तीन सचिवों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी ने भीटी ब्लॉक के सचिव राकेश कुमार सिंह, रामनगर ब्लॉक के सचिव शरद भारती और कमलेश को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। निदेशालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अकबरपुर और बसखारी विकास खंडों में पोर्टल को दरकिनार कर भुगतान किए जाने की जानकारी सामने आई। ग्राम सचिवालय में स्थापित कंप्यूटर सिस्टम से भुगतान की निगरानी की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर निर्धारित थी लेकिन नियमित अनुश्रवण न होने से पंचायतें लगातार बाईपास भुगतान करती रहीं। सचिवों को निर्देशित किया है कि ग्राम सचिवालय से इतर किया गया कोई भी भुगतान मान्य नहीं होगा। ऐसी स्थिति में संबंधित सचिवों और सहायक विकास अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी।

वर्जन
पंचायत गेटवे पोर्टल से ही सभी प्रकार के भुगतान किए जाने का स्पष्ट निर्देश है।इसके बाद भी संबंधित सचिवों की ओर से आदेशों की अवहेलना की जा रही है। उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। दोबारा ऐसी स्थिति होने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सर्वेश पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें