अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही के आरोप में जिला निर्वाचक अधिकारी ने तहसील क्षेत्र टांडा के बीईओ मनीष ओझा का सितंबर का वेतन रोकने की संस्तुति की है। कार्रवाई के लिए प्रभारी बीएसए को पत्र भी भेजा है। आरोप है कि 19 अगस्त से शुरू हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम को तहसील क्षेत्र के 138 बीएलओ नियुक्त किया गया था। इस दौरान एक कर्मचारी की ड्यूटी बदलने की संस्तुति की जाती रही। इससे कर्मचारी निर्वाचन कार्य में व्यवधान व हीलाहवाली होने लगी। इस संबंध में प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बीईओ की कार्यशैली से मतदाता पुनरीक्षण काम प्रभावित हुआ है। इससे सितंबर का वेतन रोकते हुए तीन दिन में जवाब देने को कहा है।