अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर गौरैया बचाओ अभियान के तहत दाना व पानी के बर्तन लगाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
उर्मिला सुमन द फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को गौरैया बचाओ अभियान चला। संगठन पदाधिकारी व सदस्यों ने आम लोगों को जहां गौरैया के संरक्षण को लेकर जागरूक करने का काम किया, वहीं संस्था अध्यक्ष रीता प्रकाश व अन्य ने पेड़ों पर गौरैया पक्षी के भोजन व पानी के लिए मिट्टी के बर्तन लगाए।
कहा कि इनके संरक्षण से ही हमारी स्वस्थ सेहत होगी। अकबरपुर नगर के गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजकुमार दास एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस मौके पर सचिव राजन सुमन, पंकज, अंकुर, प्रवीण गुप्त, हीरालाल, डॉ प्रतिमा दास, रवि, सुल्तान, दीपक शर्मा, प्रदीप अग्रवाल व नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।