फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने अधिशाषी अभियंता को पीटा

Thu, 06 Aug 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जब तक अन्य कर्मचारी कर्मचारी मौके पर पहुंचते तब तक दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। घटना से नाराज कर्मचारियों ने तत्काल कार्य बहिष्कार कर दिया और कार्यालय के सामने अकबरपुर-टांडा मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल आवश्यक कार्रवाई का आस्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  

गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खड के अधिशाषी अभियंता रामेश्वर सिंह के कार्यालय में खुद को सपा नेता बताने वाला पप्पू यादव निवासी अफजलपुर थाना अकबरपुर व एक अन्य व्यक्ति पहुंच गया। सिंह कुछ समझ पाते कि पप्पू यादव ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ फाइलों को इधर उधर फेंकना शुरू कर दिया। आरोप है कि पप्पू ने एक कुर्सी उठाकर उनके सिर पर मारने का प्रयास किया, जबकि दूसरे ने उनके गले से सोने की चेन खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस पर अभियंता ने अपने को बचाते हुए गोहार लगा दी। आसपास के कार्यालयों में मौजूद कर्मचारी कार्यालय की तरफ दौड़ पड़े। कर्मचारियों को आता देख दोनों हमलावर श्री सिंह को जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से भाग गए।

घटना से कार्यालय में अफरातफरी मच गई। नाराज कर्मचारियों ने तत्काल कार्य बहिष्कार करते हुए अकबरपुर-टांडा मार्ग जाम कर नारेबाजी करने लगे। वे आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाल योगेश शाह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

इसके बाद श्री सिंह कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसमें कहा गया कि गुरुवार को प्रांतीय व निर्माण खण्ड के सहायक अभियंताओं की बैठक समाप्त हुई, उसके कुछ ही देर बाद पप्पू यादव व एक अन्य युवक उनके कार्यालय में घुस गए और अभद्रता करते हुए मारपीट की। कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पप्पू यादव व एक अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पहले भी कर चुका है मारपीट
मनबढ़ सपा नेता पप्पू पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार तो नहीं है, लेकिन कुछ ठेकेदारों के कार्यों में पूरा सहयोग करता है। एक वर्ष पूर्व एक सहायक अभियंता से वर्क आर्डर कटाने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था। सहायक अभियंता के इंकार करने पर अपने को सपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए उनकी भी पिटाई कर दी थी। उस समय भी इसके विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई थी।

नहीं था कोई विवाद
अधिशाषी अभियंता रामेश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें यहां आए हुए अभी एक पखवारा भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में उनका पप्पू यादव या किसी अन्य से भी किसी कार्य को लेकर कोई विवाद नहीं था। बताया कि पप्पू ने अभद्रता व मारपीट के दौरान किसी कार्य के बारे में भी कुछ नहीं कहा। बस वह अभद्रता व मारपीट पर उतारू रहा। बताया कि पप्पू यादव का पीडब्लूडी के किसी भी खंड में किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन नहीं है।

दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
अधिशाषी अभियंता के साथ हुई मारपीट से सहायक अभियंताओं व कर्मचारियों में कड़ी नाराजगी जताई है। सहायक अभियंता एसोसिएशन के महासचिव डीसी भूकेश ने कहा कियदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।  

नहीं है सपा कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव ने बताया कि पप्पू यादव का सपा से कोई संबंध नहीं है। घटना अत्यंत निंदनीय है। ऐसे अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पार्टी में ऐसे लोगों का कोई स्थान है ही नहीं

होगी कड़ी कार्रवाई
एसपी पंकज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ऐसे मामले में सभी आवश्यक कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें