फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एसपी ने अति संवेदनशील बूथ मुजाहिदपुर का लिया जायजा

विज्ञापन
बसखारी में बूथ का निरीक्षण करते एसपी - संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही प्रशासनिक अमला ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। इस बीच रविवार को एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बसखारी थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील बूथ मुजाहिदपुर का जायजा लिया। वहां व्यवस्थाओं को परखने के साथ ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को बूथ पर पहुंचे एसपी ने वहां मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों व मतदान टीम के ठहरने के स्थान को देखा। कहा कि अभी समय है जो कुछ व्यवस्था में कमीं हो उसे समय रहते पूरी कर लें। अति संवेदनशील बूथ होने के चलते यहां सुरक्षा को लेकर सजग रहना होगा। चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करे तो उसके साथ सख्ती से पेश आएं। निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न हो।
एसपी ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि मतदान के दिन सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें। ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। संविधान ने देश के लोगों को मतदान का अधिकार प्रदान कर रखा है। ऐसे में उसका प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। एसपी ने बाद में बजदहिया पाईपुर तथा वरही मोहनपुर बूथ का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें