फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सपाई बोले- नामांकन के वीडियो से खुल गई प्रशासन की पोल

Fri, 25 Oct 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सपा सांसद, चार विधायक व अन्य पार्टी नेताओंं ने जिला प्रशासन पर शुक्रवार को फिर से भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया। कहा कि शुक्रवार को उनके प्रत्याशी के साथ दो सेट नामांकन के लिए चार लोगों को अंदर जाने दिया गया। जबकि भाजपा की तरफ से एक दर्जन से अधिक नेताओं को प्रवेश दे दिया गया। एसपी से मिलकर इसकी शिकायत करने के साथ ही भाजपा नेताओं को मनमाना प्रवेश देने का वीडियो चुनाव आयोग को भेजे जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सांसद लालजी वर्मा, जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, रामअचल राजभर, पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त व पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव ने एसपी से मिलकर कहा कि इस तरह निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाएगा। एसपी को कलेक्ट्रेट में नामांकन के समय का वीडियो दिखाते हुए कहा कि इसमें भाजपा के मंत्री व नेता कलेक्ट्रेट में जा रहे हैं। एक से लेकर 11 लोगों तक की गिनती कोई बोल रहा है। इसके बाद वीडियो कट जाता है। जबकि शुक्रवार को ही सपा का नामांकन होता है तो सिर्फ प्रत्याशी व चार अन्य के अलावा बाकी को कलेक्ट्रेट के गेट पर ही रोक दिया जाता है।

सपा नेताओंं ने कहा कि अब वीडियो सामने आने से प्रशासन द्वारा चुनाव में मनमानी करने के आरोपोंं का प्रमाण भी सबको मिल गया है। वीडियो को चुनाव आयोग तक भेजने की बात कहते हुए सपा नेताओं ने कहा कि डिप्टी सीएम के मंच पर एक हिस्ट्रीशीटर की मौजूदगी थी। इससे साबित होता है कि हर तरह की मनमानी की छूट प्रशासन ने दे रखा है। वहीं, कटेहरी के रिटर्निंग ऑफिसर सदानंद सरोज ने कहा कि नामांकन स्थल पर नियमों का पालन कराया गया। कक्ष में नियमों के अनुरूप ही प्रवेश दिया गया। सारी प्रक्रिया आयोग के निर्देशों के अनुरूप ही अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें