फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में परेशान दिव्यांग की सपा नेता ने की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दिव्यांगता के चलते मुफलिसी की जिंदगी काट रहे दिव्यांग अली अब्बास की मदद के लिए सपा नेता सिद्घार्थ मिश्र ने हाथ बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद सोमवार को सपा नेता जलालपुर के जफराबाद निवासी दिव्यांग अली अब्बास के घर पहुंचे। उन्होंने दिव्यांग का हालचाल जाना।
विज्ञापन

पहले से ही गरीबी की मार झेल रहे अली अब्बास का परिवार लॉकडाउन के चलते मुफलिसी की जिदंगी काटने को विवश है। सपा नेता ने परिवारीजनों को राशन व दैनिक उपयोग के सामान उपलब्ध कराए। उन्होंने शासन प्रशासन की उपेक्षा पर नाराजगी भी जाहिर की।
सपा नेता ने जिला विकलांग कल्याण अधिकारी से वार्ता कर अली अब्बास को ट्राईसाइकिल व पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की। इस पर जिला विकलांग कल्याण अधिकारी ने माह के अंत तक दोनों सुविधाओं का लाभ दिव्यांग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर सभासद विक्की व सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें