मालूम हो कि मंगलवार देर रात क्षेत्र में घर के बाहर सो रही एक मंदबुद्धि बालिका को कुछ युवकों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे एक बाग में छोड़कर भाग गए थे। बुधवार सुबह परिवारीजनों ने उसे अचेतावस्था में पड़ा पाया था।
उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा भरा हुआ था। घटना के बाद अलीगंज व हंसवर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई थी। एसडीएम टांडा ने सीओ सदर व सीओ आलापुर के साथ घटनास्थल का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। पुलिस ने मामले में चार लोगों के विरुद्घ नामजद केस दर्ज किया था।
इस बीच गुरुवार को एसपी रोहन पी कनय ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित परिवार के अलावा स्थानीय सभासद व अन्य लोगों से वार्ता भी की। पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उनके साथ एएसपी पंकज पांडेय व सीओ सिटी टांडा राघवेंद्र मिश्र भी मौजूद थे।