फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के आलापुर प्रत्याशी चंद्रशेखर की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 22 Feb 2017 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधानसभा क्षेत्र आलापुर के सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया का रविवार को जनसंपर्क के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया। 
विज्ञापन

आलापुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया (45) पुत्र बच्चूलाल रविवार को क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले थे।

अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे ग्राम पंचायत बलरामपुर के मजरा सिकड़गढ़ में उन्हें चक्कर आया और लड़खड़ा गए। बेहोशी की हालत में समर्थक उन्हें आलापुर तहसील क्षेत्र के पदुमपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने आजमगढ़ अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्रशेखर कनौजिया का पार्थिव शरीर उनके गांव उमरी भवानीपुर लाया गया। वहां बेसिक शिक्षामंत्री अहमद हसन के अलावा एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, टांडा विधायक अजीमुल हक पहलवान, सपा नेता अजीत यादव, प्रद्युम्न यादव व भाजपा नेता रामप्रकाश गौतम आदि ने पहुंचकर शोक संवेदना जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें