फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी हुए सख्त तो, सड़क पर दिखने लगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर मार्ग जाम न लगने को लेकर एसपी आलोक प्रियदर्शी की सख्ती का असर दिखने लगा है। एक दिन पहले शनिवार को जहां एसपी स्वयं सड़क पर उतरे थे, वहीं दूसरे दिन रविवार को सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान ने बस स्टेशन पहुंचकर पुलिस कर्मियों को नियमों का पालन कराने के लिए निर्देशित किया। आसपास के दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि उनकी दुकान के सामने वाहन मनमाने ढंग से लगे तो कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र माने जाने वाले अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए बीते दिनों ही सड़क के किनारे लाइन खींची गई थी। साथ ही निर्देशित किया गया था कि वाहन इस लाइन के दूसरी तरफ ही खड़े होंगे। यदि किसी वाहन का पहिया सड़क पर मिला, तो उसका चालान किया जाएगा। शनिवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने स्वयं कमान संभाल ली थी। वे जिला मुख्यालय की सड़कों पर न सिर्फ उतरे वरन कई तरह के प्रभावी इंतजाम भी कराया। इसका तत्काल लाभ भी जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था पर बस स्टेशन क्षेत्र में दिखने लगा।
इस बीच एसपी की सख्ती को देखते हुए रविवार को सीओ सदर धर्मेंद्र सचान अकबरपुर बस स्टेशन पहुंचे। यहां सुचारु यातायात देख रहे यातायात पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराएं। यदि कोई भी यातायात नियम का उल्लंघन करता दिखे, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। कोई बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चलता दिखे या बगैर सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाता दिखे, तो उसके वाहन का चालान कर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें