डीआईओएस ने प्रधानाचार्य की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि श्री सिद्दीकी ने गत 29 मई 2014 में विद्यालय से कुछ बिंदुओं पर जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी।
विद्यालय प्रशासन उन्हें अब तक कोई सूचना उपलब्ध नहीं करा सका। मामले की शिकायत राज्य सूचना आयोग तक पहुंच चुकी है। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेेते हुए श्री सिद्दीकी को अविलंब संपूर्ण सूचना उपलब्ध कराई जाए। यदि निर्देशों का पालन न हुआ तो कार्रवाई होगी।