फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बेटे की मौत, पिता गंभीर

Mon, 20 Feb 2017 10:32 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरपुर घिनहापुर गांव में इलेक्ट्रिक बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय एक युवक करंट से झुलस गया। इस दौरान उसे बचाते समय पिता भी करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर परिवारीजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को तार से अलग किया लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया था। आननफानन में दोनों को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से युवक को जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासी सुरेश यादव (19) पुत्र रामा यादव रविवार रात लगभग साढ़े 11 बजे बिजली आने पर पंखा चलाने के लिए तार इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगा रहा था। एक तार तो बोर्ड में लग गया, जबकि दूसरा तार उसके हाथ में चिपक गया। करंट के झटके से वह भूमि पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर निकट चारपाई पर लेटा उसका पिता रामा दौड़कर वहां पहुंचा और सुरेश को तार से अलग करने का प्रयास किया।

इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजन वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। पिता-पुत्र करंट की चपेट में आकर भूमि पर गिरे हुए थे। उन्होंने किसी प्रकार दोनों को तार से अलग किया, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुका था। एसओ अनिल यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें