फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने ठेके पर किया जमकर उत्पात, फूंकी बाइक

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटेहरी में उपद्रवियों द्वारा फूंकी गई बाइक - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
नशे में धुत युवकों का ठेके पर उत्पात, बाइक फूंकी
विज्ञापन

कटेहरी-मदनगढ़ रोड की घटना, अंडा विक्रेता व उसके परिवारवालों को भी पीटा
फोटो 36
संवाद न्यूज एजेंसी
कटेहरी। कटेहरी से मदनगढ़ जाने वाली रोड स्थित देशी शराब के ठेके के पास बुधवार रात नशे में धुत युवकों ने अंडा विक्रेता व उसके परिवार की जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच ठेके के पीछे खड़ी एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया। सूचना पर जब तक डॉयल 112 के सिपाही पहुंचते तब अराजकता फैला रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी है, लेकिन किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कटेहरी-मदनगढ़ रोड पर देशी शराब की दुकान है। बुधवार रात थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के कुछ युवक बाइक से ठेके पर पहुंचे। शराब खरीदने के बाद वे बगल स्थित अंडे की दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर उनकी अंडा दुकान मालिक से कहासुनी हो गई। हाथापाई भी हुई। बताया जाता है कि इसी बीच युवकों ने फोन कर गंगापुर से अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में तीन बाइक पर उसके साथी पहुंचे। इसके बाद न सिर्फ अंडे की दुकान पर तोड़फोड़ की बल्कि आरोप के अनुसार उन्होंने दुकान मालिक व उसके परिवार की जमकर पिटाई भी की। सूचना पर जब तक डॉयल 112 के सिपाही पहुंचते तब तक हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। बताया जाता है कि इससे पहले ठेके के पीछे खड़ी कटेहरी बाजार निवासी बालकृष्ण सोनी की बाइक को किसी ने आग के हवाले कर दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। उधर, एसओ अहिरौली मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी तो है, लेकिन किसी भी पक्ष ने अब तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें