फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर गन्ना आयुक्त ने लिया अकबरपुर चीनी मिल क्षेत्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अपर गन्ना आयुक्त वाईएस मलिक ने गुरुवार को अकबरपुर चीनी मिल क्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके साथ उप गन्ना आयुक्त, अयोध्या भी मौजूद रहे। गन्ना समिति अकबरपुर के आईटी सेल का निरीक्षण कर कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। कहा कि काम पारदर्शिता के साथ करें। किसानों द्वारा दर्ज करायी जाने वाली शिकायतों का निस्तारण तत्परता से हो।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मिल गेट मिझौड़ा के सबना का दौरा किया। यहां उन्होंने कृषकों से वार्ता किया। कहा कि यदि उन्हीं किसी प्रकार की दिक्कत हो तो वह ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गन्ना ऐप एवं ईआरपी सिस्टम के बारे में जानकारी दी। अकबरपुर चीनी मिल के पूछताछ केन्द्र का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने गन्ना तौल लिपिकों को गन्ना तौल नियमों की जानकारी के लिए आयोजित प्रशिक्षण में भी हिस्सा लिया। बताया कि गन्ना तौल लिपिकों की नियुक्ति एवं स्थानांतरण रेंडमाइजेशन कंप्यूटर लॉटरी सिस्टम द्वारा पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
एक तौल लिपिक सत्र के दौरान एक क्रय केन्द्र पर एक ही बार गन्ना तौल कार्य कर सकता है। अपर गन्ना आयुक्त ने स्वयं लॉटरी डलवाकर अकबरपुर चीनी मिल द्वारा संचालित किए जाने वाले क्रय केन्द्रों पर गन्ना तौल लिपिकों की प्रथम नियुक्ति करायी। चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक सुनील कुमार यादव ने कहा कि चीनी मिल शासन प्रशासन द्वारा मिलने वाले दिशा निर्देशों के अनुसार अपना कार्य सुचारु ढंग से करेगी।
विज्ञापन

बताया कि बाह्य क्रय केन्द्रों पर अधिकतम 60 क्विंटल व गेट पर अधिकतम 120 क्विंटल ट्रैक्टर ट्राली सहित तौला जाएगा। इससे अधिक होने पर किसी भी दशा में गन्ने की तौल नहीं होगी। ऐसे में किसानों को निर्धारित मात्रा से अधिक लाने से बचना होगा। इस मौके पर चीनी मिल व गन्ना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें