अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में कुल 210 शिकायतें आयीं, जिनमें से 29 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 181 को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को स्थानांतरित कर दिया गया।
केदारनगर प्रतिनिधि के अनुसार इब्राहिमपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में कुल 27 मामले आए। एसओ संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम राकेश कुमार मिश्र ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए थाना प्रभारी व राजस्वकर्मियों को निर्देशित कि या। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में जलालपुर कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां कुल 12 शिकायतें आयीं।
मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। कोतवाल रामलखन पटेल के अलावा बड़ी संख्या में राजस्वकर्मी मौजूद रहे। जैतपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस का नेतृत्व थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने किया। यहां 9 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी। एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मालीपुर थाने में एसओ अश्वनी विश्वकर्मा की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 6 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण हो गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह व राजस्व निरीक्षक रामसुधार तिवारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 7 शिकायतें आयीं, लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार एसओ महरुआ बब्लू मिश्र व सीओ चकबंदी की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में 4 शिकायतें आयीं।