फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को तीन दिन से लाकअप में बंद मिले दो व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाने के निरीक्षण में डीएम राकेश कुमार मिश्र को कई बड़ी गड़बड़ियां मिलीं। बिना लिखा-पढ़ी के दो व्यक्ति तीन दिन से लॉकअप में बंद मिले, जबकि एक अन्य 24 घंटे से अधिक से लॉकअप में था। थाने की जीडी में शुक्रवार देर शाम के बाद से कोई अंकन नहीं पाया गया, जबकि रजिस्टर नंबर आठ में अपराधियों के समक्ष दर्ज होने वाला विवरण अपडेट नहीं था।
विज्ञापन

डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। तीनों का चालान करने का निर्देश दिया। वारंट तामीली में लापरवाही पाई गई, जबकि मालखाने के रजिस्टर में मई व जून माह का अंकन नहीं मिला। अपराधियों के विवरण वाले रजिस्टर नंबर आठ में अपराधियों के नाम के आगे उनकी मौजूदा स्थिाति का कोई उल्लेख नहीं था। थाने से जुडे़ निजी असलहों के अंकन में भी हद दर्जे की लापरवाही मिली। न तो यूनिक कोड अंकित था और न ही लाइसेंस धारकों की फोटो थी। डीएम कार्यालय से भेजी जानी वाली शिकायतों के निस्तारण में भी मनमानी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें