फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 5.40 लाख की जमीन बेची, दूसरे के नाम किया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में जमीन बेचने का सौदा तय कर 5.40 लाख रुपये लेने के बाद जमीन का कुछ हिस्सा दूसरी महिला के नाम बैनामा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रतनपुर निवासी हियात के मुताबिक गांव के ही बसियारी और उसके पुत्र महेंद्र ने अक्तूबर 2024 में अपनी जमीन 14 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया था। इसके तहत हियात ने दो चेकों के माध्यम से 5.40 लाख रुपये दिए। सौदे के संबंध में 100 रुपये के स्टांप पर लिखापढ़ी भी की गई थी। शेष रकम नवंबर में लेकर भूमि का बैनामा करने की बात तय हुई थी। आरोप है कि शेष धनराशि लेकर बैनामा कराने के लिए कई बार कहने के बावजूद आरोपी पिता-पुत्र टालमटोल करते रहे। इसी बीच 11 मार्च 2026 को हियात को जानकारी हुई कि जिस जमीन का इकरारनामा कराया गया था, उसके कुछ हिस्से का जलालपुर के सुल्तानपुर गोइथा निवासी शारदा के नाम बैनामा कर दिया गया है।
जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपियों से रकम वापस मांगी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। 25 मार्च को कानूनी नोटिस भेजा गया, जिसका भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद 15 अप्रैल को अकबरपुर कोतवाली और 25 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थनापत्र भेजा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंत में पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें