अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में रक्तदान करते विकल्प मिश्र।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। खून की कमी से जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रही महिला को समाजसेवी विकल्प मिश्र ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। विकल्प के इस प्रयास की सभी ने सराहना की है।
बेवाना थाना क्षेत्र के अल्लीपुर ताराखुर्द निवासी दुर्गावती सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती हैं। चिकित्सकों ने उनके शरीर में रक्त की कमी बताई। मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता न हो पाने के चलते परिजन काफी परेशान थे। इस बीच परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में अक्सर रक्तदान शिविर लगाने वाले युवान फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण गुप्त से संपर्क किया।
प्रवीण ने इसकी जानकारी समाजसेवी विकल्प मिश्र को दी और बताया कि महिला को बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत है। समाजसेवी विकल्प फौरन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और रक्तदान कर महिला की जिंदगी बचाने का सराहनीय कार्य किया। विकल्प के इस प्रयास पर सामाजिक कार्यकर्ता संध्या सिंह व धनंजय सिंह आदि ने सराहना की है।