गोली क्यों और किन लोगों ने मारी इसकी जानकारी परिवारीजनों को भी नहीं है। इस मामले में बहू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ला है। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार भीटी तहसील क्षेत्र के तेरिया गांव निवासी जवाहिर (75) पुत्र भीखा शुक्रवार रात 10 बजे भोजन करने के बाद घर के सामने रखे छप्पर में सोने चला गया। बताते हैं कि इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और उन लोगों ने कुछ ग्रामीणों से जवाहिर के बेटे राजकुमार का घर पूछा।
राजकुमार अपनी मौसी के घर पर रहता है। उसकी मौसी के कोई संतान नहीं है। इसलिए वह वहीं रहकर अपनी मौसी की खेती व घर- गृहस्थी की देखभाल करता है। बाइक से आए युवकों को ग्रामीणों ने बताया कि इस समय राजकुमार घर पर नहीं है। उसके पिता जवाहिर घर के सामने छप्पर के नीचे सो रहे हैं।
इसके बाद तीनों राजकुमार घर पहुंचे। बाइक के उतरने के बाद तीनों छप्पर के पास पहुंचे । यहां उन्होंने चारपाई पर सो रहे जवाहिर पर गोली चला दी। गोली लगने से जवाहिर बुरी तरह घायल हो गया। उसने शोग मचाना शुरू कर दिया। इस पर तामाम ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।
लोगों को एपना तरफ आते देख बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई चक्र हवाई फायरिंग की। इससे ग्रामीण सहम गए। इसके बाद तीनों नजदीक आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
ग्रामीणों ने रात में ही घटना की जानकारी भीटी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ सोमेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घायल जवाहिर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से परिवारीजनों व ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जवाहिर पर किन लोगों ने और क्यों गोली चलाई इसका पता नहीं चल सका।
जवाहिर की बहू सवारी देवी पत्नी राजकुमार ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामल दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।