फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक माह से लापता बुजुर्ग का खेत में मिला कंकाल

विज्ञापन
टांडा के थिरूआ नाले के निकट रविवार की सुबह नरकंकाल मिलने के बाद जांच करते पुलिस अ​धिकारी व अन्य
विज्ञापन
सद्दरपुर। टांडा क्षेत्र के थिरूआ नाले के निकट रविवार सुबह एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान घटनास्थल पर मिले कपड़ों और जूतों के आधार पर किशुनपुर निवासी शेरअली ने नरकंकाल की शिनाख्त अपने पिता बैतुल्ला (80) के रूप में की, जो 15 मई से लापता थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे थिरूआ नाले के पास ग्रामीणों को एक नरकंकाल दिखाई दिया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान घटनास्थल पर एक झोला मिला, जिसमें तीन जोड़ी कपड़े, एक मोबाइल चार्जर और चश्मा था।
किशुनपुर निवासी शेरअली ने मौके पर मौजूद कपड़ों और जूतों को देखकर अपने पिता बैतुल्ला के रूप में कंकाल की पहचान की। उन्होंने बताया कि उनके पिता 15 मई से घर से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अथक प्रयासों के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था। खेत मालिक मयाराम राजभर ने सबसे पहले शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी थी। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल कंकाल को दफन करवा दिया गया है। कोई आरोप प्रत्यारोप सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें