फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बारिश से कई इलाकों में घंटों बिजली गुल

विज्ञापन
अकबरपुर-जलालपुर मार्ग के कटघर मूसा के पास पेड़ गिरने से टूटा खंभा व बिजली तार। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार हो रही बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह फॉल्ट, पेड़ गिरने और तार टूटने से आपूर्ति बाधित रही। बिजलीकर्मी फॉल्ट दूर कर व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

महरुआ के पतौना फीडर के सुखारीगंज में बिजली का तार टूटने से करीब 15 गांवों की आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे बाधित हो गई। दोपहर करीब एक बजे तार ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। दोपहर 12 बजे तेज बारिश के दौरान पतौना समेत कई स्थानों पर बिजली तारों पर पेड़ की डालियां गिरने से फिर आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश थमने के बाद डालियां हटाकर आपूर्ति सुचारू कराई गई।
बैरमपुर बरवा उपकेंद्र से जुड़े नाका चुंगी, मीरानपुर आंशिक, इंद्रलोक, तमसा मार्ग और रसूलाबाद में रातभर ट्रिपिंग होती रही। मरौला बिजलीघर क्षेत्र में भी यही स्थिति रही। अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर कटघर मूसा के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन पर आम का पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कल्याणपुर उपकेंद्र के बरियावन फीडर क्षेत्र में सुबह 11 से शाम चार बजे तक करीब 20 गांवों की बिजली गुल रही। कर्मचारियों ने तारों पर लटक रही टहनियों को हटवाया।
विज्ञापन

अकबरपुर में लोक निर्माण कार्यालय के सामने 63 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से लो वोल्टेज की समस्या रही। अवर अभियंता अम्बिका प्रसाद ने बताया कि कुछ स्थानों पर अनुरक्षण कार्य के चलते कटौती की गई थी। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश से हुए फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
सुलेमपुर में बदला गया ट्रांसफार्मर
सुलेमपुर। बसखारी के सुलेमपुर में बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार को 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बदल दिया। सोमवार शाम खराबी आने से करीब 120 घरों की बिजली गुल थी। बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर शाम चार बजे आपूर्ति बहाल कर दी। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान कराने के लिए अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें