फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से छह लोगों की हालत बिगड़ी

Fri, 13 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में डायरिया का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी डायरिया से पीड़ित छह और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत बिशुनपुर गांव निवासी जगदंबा (75) पुत्र सत्यवंत को शुक्रवार भोर में उल्टी-दस्त होने लगी। परिवारीजनों ने उन्हें पहले सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।

यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासिनी कुसुम (38) पत्नी अशोक शुक्रवार सुबह डायरिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुई। अकबरपुर थाना अंतर्गत राबीबहाउद्दीनपुर निवासिनी पूजा (16) पुत्री श्रीराम शुक्रवार दोपहर से पहले डायरिया की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासी कपिल (65) पुत्र बालचंद्र को शुक्रवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगी। परिवारीजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महरुआ थाना अंतर्गत रामपट्टी निवासिनी शांति (75) पत्नी रामलाल को शुक्रवार सुबह उल्टी-दस्त होने के बाद परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत पियारेपुर निवासिनी विमलेश (23) पत्नी जंगबहादुर को शुक्रवार दोपहर से पहले उल्टी-दस्त होने लगी। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें