फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 नए डायरिया पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बदलते मौसम के चलते डायरिया जैसे संक्रामक रोग में तेजी से वृद्धि हो रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब डायरिया से पीड़ित लोग जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों। बीते 24 घंटे के दौरान डायरिया के छह नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेहरी निवासिनी रेखा देवी (30) पत्नी शीतला प्रसाद शनिवार रात डायरिया की चपेट में आ गई। उसे रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमापुर निवासी राजबहादुर (65) को घरवालों ने रविवार सुबह उल्टी दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह शनिवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया था। वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इल्तिफातगंज निवासी राकेश (38) पुत्र रामनिहोर शनिवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विजयगांव निवासिनी उर्मिला (62) पत्नी बृजलाल को घरवालों ने शनिवार देर रात उल्टी-दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी क्षेत्र अंतर्गत विजयगांव की ही निवासिनी संगीता (40) पत्नी विनोद को घरवालों ने रविवार भोर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह शनिवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गई थी। इसी क्षेत्र अंतर्गत दहीरपुर निवासी सोनेलाल (55) पुत्र जयशंकर को शनिवार रात डायरिया की चपेट में आने के बाद घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें