फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी बंद रहीं बाजारें, सन्नाटे में डूबीं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट को देखते हुए शासन द्वारा घोषित 55 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी जिले के बाजार पूरी तरह सन्नाटे में डूबे रहे। जगह-जगह मुस्तैद पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन कराते दिखे। जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था, उन पर पुलिस का चाबुक चला। न सिर्फ जुर्माना लगाया बल्कि चालान भी किया गया। पुलिस की सख्ती का ही नतीजा रहा कि बाजारों के साथ-साथ ज्यादातर प्रमुख मार्गों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी लगातार बैरियरों का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों को लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने का निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना के प्रकोप के चलते शासन ने प्रत्येक सप्ताह के शनिवार व रविवार को 55 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर रखा है। सिर्फ किराना, मेडिकल स्टोर व सब्जी की दुकानों को ही खोलने की अनुमति है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो, इसके लिए शासन के दिशा-निर्देश पर रविवार को भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
जिला मुख्यालय पर अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहा, पटेलनगर तिराहा, बस स्टेशन क्षेत्र, दोस्तपुर चौराहा, मालीपुर तिराहा समेत इर्दगिर्द के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह लगे बैरियर पर पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे। प्रत्येक आने-जाने वालों पर कड़ी निगाह रखी। बिना कारण के किसी को भी बैरियर पार नहीं करने दिया जा रहा था। पुलिस का मुख्य फोकस इस दौरान मास्क पर रहा। बिना मास्क के चलने वालों को पुलिस की कार्रवाई झेलनी पड़ी। न सिर्फ जुर्माना लगाया गया बल्कि चालान भी किया गया। इस बीच जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी भी लगातार बैरियर पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

उधर पुलिस की सख्ती का नतीजा रहा कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार पूरी तरह बंद रहे। इसके चलते सड़कों पर भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। अत्यंत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। मेडिकल स्टोर, किराना व सब्जी की दुकानें जरूर खुलीं लेकिन इन पर उपभोक्ताओं की भीड़ कम ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें