अंबेडकरनगर। मध्याह्न भोजन रसोइया मजदूर संघ के तत्वावधान में शनिवार को रसोइया मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 6 माह से उन्हें मानदेय नहीं मिल सका है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। विद्यालय में भोजन बनवाने के साथ-साथ परिसर की सफाई भी कराई जाती है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। रसोइया मजदूरों के हित को देखते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
नेतृत्व कर रहीं जिलाध्यक्ष कन्यावती ने कहा कि बीते छह माह से उन्हें मानदेय नहीं मिल पा रहा है। मानदेय भुगतान के लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। कहा गया कि विद्यालय में भोजन बनवाने के अलावा सफाई भी कराई जाती है। जब इसका विरोध किया जाता है, तो धमकी दी जाती है। शासनादेश के बावजूद उन्हें विद्यालय में छुट्टी होने तक बिठाया जाता है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। रसोइया मजदूरों के हितों को देखते हुए अविलंब उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। इस मौके पर संगीता देवी, रामा देवी, आशा देवी, नीलम, शशिकला, पुष्पा, मीरा, सुनीता, पूनम, शारदा देवी आदि मौजूद रहीं।