फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र की पिटाई पर भड़के ग्रामीण

Mon, 17 Aug 2015 12:08 AM IST
अंबेडकरनगर / अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर रविवार सुबह पिता-पुत्र की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। नाराज ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाया तो वह भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपुर बाजार में जाम कर दिया। इसके बाद थाने तहरीर दी। 
विज्ञापन


क्षेत्र के सहिजना हमजापुर डड़वा पुरवे स्थित रामगोविंद यादव  के घर रविवार सुबह गांव का ही गोपीचंद पहुंचा और विद्युत एमसीबी हटाने की बात कहने लगा। उसका कहना था कि इससे गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड पड़ रहा है। घर पर रामगोविन्द का पुत्र अनिल मौजूद था। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया।

इस पर अनिल ने आरोपुर बाजार पहुंचकर पिता व अन्य को जानकारी दी। बताया जाता है कि इसी दौरान बाजार पहुंचे गोपीचंद व उसके साथियों ने अनिल व रामगोविन्द की पिटाई कर दी। इस पर बाजारवासियों ने ललकारा तो सब भाग निकले। इस पर ग्रामीणों ने बाजार में जाम लगा दिया। कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर वे सब आलापुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के बाद पुलिस ने जांच शुुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बेंचूसिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें