फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छह पटल सहायक डीआईओएस कार्यालय से हुए कार्यमुक्त

Fri, 31 Oct 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीआईओएस कार्यालय और इंटर कॉलेज में संबद्ध छह पटल सहायक की संबद्धता समाप्त करते हुए उन्हें मूल तैनाती स्थल के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा के निर्देश पर कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त की गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में संबद्ध वरिष्ठ सहायक बालकृष्ण को सावित्री बाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार, बागेश्वरी शरण द्विवेदी को जीजीआईसी टांडा, रवींद्र कुमार को जीजीआईसी अकबरपुर मूल तैनाती स्थल भेजा गया है।
कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार जायसवाल को जीजीआईसी अकबरपुर, शशिकांत को सुमित्रा देवी शुक्ल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर, देवेश वर्मा को जीजीआईसी भीटी के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने से कार्यालय में कमी हो गई है। इसके लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद ही अब जरूरत के हिसाब से कर्मचारी संबद्ध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें